चिड़ावा रेलवे अंडरपास में जलभराव:लोगों ने किया प्रदर्शन; टीन शेड लगाकर स्थायी समाधान की मांग की
चिड़ावा रेलवे अंडरपास में जलभराव:लोगों ने किया प्रदर्शन; टीन शेड लगाकर स्थायी समाधान की मांग की
चिड़ावा : चिड़ावा के रेलवे स्टेशन से लाखू बाईपास मार्ग की ओर जाने वाले रास्ते पर बने रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण भारी जलभराव हो गया है। इस जलभराव से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थोड़ी सी बारिश में ही यह मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों में रोष है। यह समस्या हर वर्ष मानसून के दौरान सामने आती है।

प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की
इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने आज रेलवे अंडरपास पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि हर बारिश के मौसम में उन्हें ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि रेलवे अंडरपास दोनों तरफ से खुला होने के कारण बारिश का सारा पानी मार्ग पर जमा हो जाता है। अधिक पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो जाते हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो जाता है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने इस अंडरपास को तत्काल कवर करके समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
ये रहे मौजूद
यह प्रदर्शन ऋषि झाझड़िया के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान राकेश योगी, दिनेश झाझड़िया, बबलू झाझड़िया, विद्याधर झाझड़िया, शीशराम मोठसरा, हरिप्रसाद जांगिड़, विकास, सुभाष मेघवाल सहित कई ग्रामीण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2298258


