[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के अरबन हाट में लहरिया उत्सव शुरू, 10 अगस्त तक सजेगा पारंपरिक हस्तशिल्प मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के अरबन हाट में लहरिया उत्सव शुरू, 10 अगस्त तक सजेगा पारंपरिक हस्तशिल्प मेला

सीकर के अरबन हाट में लहरिया उत्सव शुरू, 10 अगस्त तक सजेगा पारंपरिक हस्तशिल्प मेला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

सीकर : जिला उद्योग केन्द्र के तत्वावधान में अरबन हाट में आयोजित लहरिया उत्सव का बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश कुमार मीणा ने शुभारंभ किया। यह मेला 10 अगस्त तक चलेगा, जिसमें स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद और स्वदेशी वस्तुओं की 33 स्टॉलें लगाई गई हैं।

मेले में गोटापट्टी और लहरिया परिधान, इमीटेशन ज्वेलरी, लाख के चूड़े, मोजड़ियां, राखियां, बच्चों के खिलौने, हस्तनिर्मित सजावटी सामग्री, मिट्टी के बर्तन, इत्र, ऑर्गेनिक खाद्य उत्पाद तथा बाजरा, रागी और जौ से बने बिस्किट आकर्षण का केंद्र हैं।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. मीणा ने स्टॉलों का अवलोकन कर स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों और स्थानीय दस्तकारों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आमजन से स्थानीय हस्तशिल्प एवं स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए मेले में अधिकाधिक खरीदारी करने की अपील की।

इस अवसर पर तहसीलदार सीकर, रीको के अधिकारी, राजस्थान वित्त निगम की प्रमिला शर्मा, सुधीर गर्ग (प्रांतीय महासचिव, लघु उद्योग भारती, जयपुर), हरिशंकर अग्रवाल (अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, सीकर), कृष्ण पुरोहित (सचिव, लघु उद्योग भारती, सीकर), कमल किशोर डोलिया (अध्यक्ष, उद्यमी संघ, सीकर) सहित उद्योग विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles