RLP ने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया:बेनीवाल की सभा में हंगामे पर लाइन हाजिर करने की मांग उठाई
RLP ने पुलिसकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया:बेनीवाल की सभा में हंगामे पर लाइन हाजिर करने की मांग उठाई
छापर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं और आयोजन समिति के सदस्यों ने सुजानगढ़ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। छापर में रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की सभा में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने इन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया कि रतनगढ़ रोड बाइपास सड़क के पास रविवार रात को पार्टी कार्यालय का उद्घाटन और तेजा गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के साथ कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।
यह कार्यक्रम प्रशासन की अनुमति से आयोजित हुआ था, जिसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात थे। हालांकि ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय नाश्ते-पानी में व्यस्त रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर कार्यक्रम को बदनाम करने और पार्टी सुप्रीमो की छवि खराब करने के उद्देश्य से ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
आयोजन समिति ने ज्ञापन के माध्यम से ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने और शोर-शराबा करने वाले असामाजिक तत्वों को चिह्नित कर तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में सुरेंद्र गोदारा, ओमप्रकाश, विक्रम जाट, रतनलाल, शेराराम मेहला, रामकरण, श्रवण गोदारा, प्रदीप कुमार और सुमित कालेर सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2295478


