[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पीड़ित प्रतिकर योजना के लंबित मामलों की समीक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पीड़ित प्रतिकर योजना के लंबित मामलों की समीक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित

पीड़ित प्रतिकर योजना के लंबित मामलों की समीक्षा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित

झुंझुनूं : जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सुनील कुमार पंचोली की अध्यक्षता में मंगलवार को पीड़ित प्रतिकर योजना को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. महेंद्र के. सिंह सोलंकी ने योजना के अंतर्गत लंबित प्रकरणों और प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की जानकारी प्रस्तुत की। सदस्यों ने विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श कर प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया।

बैठक में जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-1 विनोद कुमार बागड़ी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुभा सिंह, जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, लोक अभियोजक, अभिभाषक संघ अध्यक्ष सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles