सीकर में अतिक्रमण हटाने की तैयारी तेज, नगर परिषद ने तीन दिन का दिया अल्टीमेटम
स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने की अपील, इसके बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई : वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा
सीकर : सीकर जिला कलेक्टर आशीष मोदी के निर्देशानुसार नगर परिषद सीकर द्वारा शहर को जाममुक्त, सुव्यवस्थित एवं मास्टर प्लान के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर परिषद के वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा के निर्देशन में ईदगाह चौक–मोचीवाड़ा रोड से सबलपुरा पावर हाउस तक चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने के लिए संबंधित भवन एवं प्रतिष्ठान स्वामियों को तीन दिवस का समय दिया गया है।
लगभग सात-आठ माह पूर्व नगर परिषद ने मास्टर प्लान एवं जोनल प्लान के अनुसार इस मार्ग की विधिवत निशानदेही कर सड़क सीमा में आने वाले अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों को चिन्हित किया था। यह मार्ग शहर के प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों में शामिल है, जहां सड़क चौड़ीकरण से यातायात व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होगा तथा आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
नगर परिषद को इस अभियान में क्षेत्रवासियों का सकारात्मक सहयोग भी प्राप्त हो रहा है। मोचीवाड़ा रोड पर अनेक नागरिकों एवं व्यापारियों ने जनहित को सर्वोपरि मानते हुए स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाकर सड़क चौड़ीकरण कार्य में सहयोग दिया है, जिसकी नगर परिषद ने सराहना की है।
वरिष्ठ आयुक्त शशिकांत शर्मा ने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य किसी व्यक्ति या व्यापारी को अनावश्यक परेशानी पहुँचाना नहीं, बल्कि शहर का नियोजित एवं व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि “मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क चौड़ीकरण समय की आवश्यकता है। इससे यातायात जाम की समस्या कम होगी, दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगेगा तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित होंगी।
उन्होंने संबंधित लोगों से अपील की कि वे तीन दिवस की निर्धारित अवधि में स्वेच्छा से अपने चिन्हित अतिक्रमण हटा लें। निर्धारित समयावधि के पश्चात नगर परिषद द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित अतिक्रमणकर्ता की होगी।
नगर परिषद ने शहरवासियों से अपील की है कि वे जनहित एवं शहर के सुनियोजित विकास के इस अभियान में सहयोग करें, ताकि सीकर को स्वच्छ, व्यवस्थित, सुरक्षित एवं आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295414


