देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं प्रवाह एनजीओ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित ‘स्माइल डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट इनिशिएटिव’ इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन हुआ। डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 10 इंटर्न्स ने 45 दिनों के अनुभव साझा करते हुए विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नवाचार आधारित सुझाव प्रस्तुत किए।
जिला कलक्टर ने प्रतिभागियों के शोध आधारित विश्लेषण और इनोवेटिव आइडियाज की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सुशासन की कार्यप्रणाली से जोड़ने के साथ व्यवहारिक अनुभव भी प्रदान करते हैं। उन्होंने इंटर्न्स से सीखे गए अनुभवों का उपयोग समाज और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय तथा जनसेवा में सुधार के लिए करने का आह्वान किया।
इंटर्न्स ने महिला अधिकारिता विभाग, श्रम विभाग, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, शिक्षा विभाग और राजीविका में कार्य करते हुए बालिका आदर्श ग्राम पंचायत, बाल श्रम, अपनों के साथ पढ़ाई, आरआरआर कार्यक्रम और डिजिटल सखी जैसे विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
कार्यक्रम के दौरान अग्रिमा त्यागी, सुमुखी, सुहानी, अंशिका, नंदिनी, यामिनी, मोहन बाबू, मुजतबा उल्लाह, मणिकांत और शोभित सहित सभी इंटर्न्स ने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर उद्योग सहायक आयुक्त उजाला, श्रम निरीक्षक खेमचंद कुमावत, महिला अधिकारिता विभाग की कृष्णा, अल्पसंख्यक विभाग के कृष्ण सिंह, राजीविका के राकेश, देवेंद्र तथा प्रवाह एनजीओ के राजदीप सिंह और अर्पिता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us