[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

असम विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास पहुंचे बाबा श्याम के दरबार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

असम विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास पहुंचे बाबा श्याम के दरबार

असम विधानसभा अध्यक्ष रंजीत कुमार दास पहुंचे बाबा श्याम के दरबार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : असम विधानसभा के अध्यक्ष रंजीत कुमार दास सोमवार को खाटूश्यामजी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा श्याम के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।

दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद होटल शाकुंतलम में एमडी हितांशु भारद्वाज के नेतृत्व में उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और उन्होंने असम विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और धार्मिक आस्था के माहौल में संपन्न हुआ।

Related Articles