बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रहित
बीडीके अस्पताल में रक्तदान शिविर, 18 यूनिट रक्त संग्रहित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जिले के सबसे बड़े राजकीय बीडीके अस्पताल के ब्लड सेंटर में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्तदान किया गया। शिविर का शुभारंभ पीएमओ एवं अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. जितेंद्र भाम्बू ने किया।
अस्पताल के सहायक आचार्य डॉ. उमेश चाहर ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को प्रेरित किया। उन्होंने आमजन से रक्तदान महादान अभियान से जुड़ने की अपील की। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में बनाए गए रक्तदान सेल्फी पॉइंट पर युवाओं ने सेल्फी और रील बनाकर अन्य लोगों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
अस्पताल में एचआरपी गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर आरएमओ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. विजय झाझड़िया, डॉ. प्रियंका भास्कर, डॉ. रविकांत सांखला, डॉ. नावेद अख्तर, नर्सिंग अधीक्षक मुकेश मीणा और श्यामसुंदर शर्मा सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2294071


