खेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में प्रशासन ने जलाभिषेक किया:विधायक बोले- धार्मिक परंपराओं से मिलती हैं सकारात्मक ऊर्जा; सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की
खेतड़ी के प्राचीन शिव मंदिर में प्रशासन ने जलाभिषेक किया:विधायक बोले- धार्मिक परंपराओं से मिलती हैं सकारात्मक ऊर्जा; सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की
खेतड़ी : खेतड़ी के ऐतिहासिक पन्ना शाह तालाब स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को प्रशासन द्वारा शिव जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विधायक, अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया पूजन
यह विशेष जलाभिषेक कार्यक्रम विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर के नेतृत्व में हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन-अर्चन एवं जलाभिषेक किया। सभी ने प्रदेश और क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि तथा अच्छी वर्षा के लिए प्रार्थना की।
विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने इस अवसर पर कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष अवसर होता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति में धार्मिक परंपराओं को समाज को एकजुट करने और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने वाला बताया। विधायक ने सभी से सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं और पूरे दिन शिवालयों में पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन तथा धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे।
ये रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में एसडीएम सुनील कुमार चौहान, पूर्व प्रधान मदन लाल गुर्जर, राजवीर चावड़ी, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजेश शाह, ईओ नागरमल गुर्जर, सीबीईओ अनुकंपा अरडावतिया, नंदकिशोर चौकड़ीवाला, डॉ. सोमदत्त भगत, कैलाश स्वामी, बबलू अवाना, एसआई सुनील सैनी, सुखराम गुर्जर, संदीप शर्मा, नरेश कुमार, थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद, एएसआई सुरेंद्र भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2293952


