[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई के सरकारी गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपण:राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लगाए पौधे, देखभाल की जिम्मेदारी ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई के सरकारी गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपण:राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लगाए पौधे, देखभाल की जिम्मेदारी ली

बबाई के सरकारी गर्ल्स कॉलेज में पौधारोपण:राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने लगाए पौधे, देखभाल की जिम्मेदारी ली

बबाई : बबाई कस्बे के नीमकाथाना रोड स्थित सरकारी गर्ल्स कॉलेज में राजस्थान कांग्रेस कमेटी के पर्यावरण प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जयपुर से आए राजस्थान कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता दयाराम गुर्जर, राजस्थान प्रदेश महासचिव (पर्यावरण प्रकोष्ठ) चंद्रशेखर मीणा, प्रदेश महासचिव दौलतसिंह मीणा, जिलाध्यक्ष महावीर प्रसाद सैनी, गोकुलचंद सैनी, कैप्टन रतिराम सैनी, नोरंगलाल, श्योकरण, जगदीश प्रसाद सैनी, पाबूदान सैनी, और कैलाश चंद सैनी सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग से प्रकृति प्रभावित हो रही है। प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मानसून का यह समय पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए, ताकि प्रकृति का संतुलन बना रहे।

पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि आधुनिक युग में वनों की कटाई से बारिश कम हो रही है। जितने अधिक पौधे होंगे, उतनी ही अधिक बारिश होगी, जो प्रकृति के संतुलन के लिए अनिवार्य है। इसलिए सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आग्रह किया गया।

Related Articles