[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना बाईपास पर कचरे का ढ़ेर बना मुसीबत:ग्रामीण बोले-बदबू से आमजन परेशान, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना बाईपास पर कचरे का ढ़ेर बना मुसीबत:ग्रामीण बोले-बदबू से आमजन परेशान, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सिंघाना बाईपास पर कचरे का ढ़ेर बना मुसीबत:ग्रामीण बोले-बदबू से आमजन परेशान, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

सिंघाना : सिंघाना बाईपास सर्किल के पास सिंघाना-खेतड़ी-जयपुर मार्ग पर नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे डाले जा रहे कचरे के ढेर से स्थानीय लोगों और राहगीरों को परेशानी हो रही है। पंचवटी कॉलोनी के लोगों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

खुले में डाला जा रहा कचरा

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि सिंघाना कस्बे का कचरा सिंघाना-खेतड़ी मार्ग पर नदी के पास पुलिया के समीप खुले में डाला जा रहा है। इससे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है

कॉलोनीवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी, समाधान की मांग रखी

लोगों ने बताया कि कचरे की बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है। रात के समय परेशानी और बढ़ जाती है। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी दुर्गंध से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व कृषि अधिकारी ओपी बलवदा ने बताया कि नगर पालिका और प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि समय रहते समाधान नहीं किया गया तो बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

सड़क किनारे कचरा डालने से बढ़ा प्रदूषण, लोगों में नाराजगी

कॉलोनी के लोगों ने सड़क किनारे कचरा डालना बंद करने और स्थायी समाधान की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन के खिलाफ जन आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान ओमप्रकाश बलवदा, हरदाल चाहर, ओमप्रकाश चाहर, ओमवीर, विक्रम सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles