[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ के भवानीसिंह समेत 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित:किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जर्मनी में खेलों में जीते पदक, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ के भवानीसिंह समेत 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित:किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जर्मनी में खेलों में जीते पदक, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

नवलगढ़ के भवानीसिंह समेत 4 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित:किडनी ट्रांसप्लांट के बाद जर्मनी में खेलों में जीते पदक, उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

नवलगढ़ : भारतीय अंगदान दिवस के अवसर पर नवलगढ़ के भवानी सिंह शेखावत सहित राजस्थान के चार खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। ये सम्मान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार तथा राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में दिया गया। समारोह में अंगदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों, व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं, एनजीओ, अस्पतालों और राज्य संगठनों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने नवलगढ़ के भवानी सिंह शेखावत के साथ राजस्थान के अमित शर्मा, हितेश शर्मा और अंकित कुमार को सम्मानित किया। इन चारों खिलाड़ियों ने जर्मनी में आयोजित वर्ल्ड ट्रांसप्लांट गेम्स में भारत के लिए कई पदक जीते थे। उल्लेखनीय है कि इन सभी खिलाड़ियों का किडनी प्रत्यारोपण हो चुका है। इसके बावजूद उन्होंने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर भारत सरकार की स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव और राष्ट्रीय अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (NOTTO) के निदेशक डॉ. अनिल कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में राजस्थान को अंगदान संकल्प अभियान में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles