[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सफाई कर्मचारी भर्ती का विरोध तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

सफाई कर्मचारी भर्ती का विरोध तेज, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बीदासर में वाल्मीकि समाज ने भर्ती नियमों में संशोधन की मांग की, आंदोलन की चेतावनी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : राजस्थान सरकार द्वारा जारी सफाई कर्मचारी भर्ती विज्ञप्ति के विरोध में सोमवार को वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में भर्ती प्रक्रिया में संशोधन, संविदा के स्थान पर सीधी भर्ती तथा वर्षों से कार्यरत अस्थायी, ठेका और संविदा सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि 27 जुलाई 2026 को जारी भर्ती विज्ञप्ति के नियमों से लंबे समय से सफाई कार्य कर रहे कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे। भर्ती को पांच वर्ष की संविदा पर किए जाने और निर्धारित वेतन को भी कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताया गया। साथ ही कहा गया कि अनुभवी सफाई कर्मचारियों के साथ न्याय किया जाए।

समाज के प्रतिनिधियों ने मांग की कि भर्ती सीधी की जाए, वाल्मीकि समाज को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिले तथा अनुभव को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान प्रक्रिया से भ्रष्टाचार की आशंका बढ़ सकती है और वास्तविक सफाई कर्मियों को नुकसान होगा।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वाल्मीकि समाज पूरे राजस्थान में आंदोलन तेज करेगा और झाड़ू डाउन जैसे चरणबद्ध आंदोलन शुरू किए जाएंगे।

इस दौरान चेनरूप, बनवारी, लक्ष्मीपत, धर्मचंद लोहिया, चेतराम, मनमोहन, विनोद, कालू, पृथ्वीराज, दिलीप, भेरूलाल, शुभम, कपिल सहित वाल्मीकि समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Related Articles