श्रावण महोत्सव: ऐतिहासिक सारनाथ मंदिर में गूंज रहा ‘ॐ नमः शिवाय’, सैकड़ों श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे
श्रावण महोत्सव: ऐतिहासिक सारनाथ मंदिर में गूंज रहा 'ॐ नमः शिवाय', सैकड़ों श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठानों में जुटे
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर शेखावाटी : श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर फतेहपुर शहर एवं ग्रामीण अंचल के शिवालयों में भक्तिभाव का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। शिव मंदिरों में दिनभर ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय बम भोले’ के जयघोष गूंजते रहे। विशेष रूप से शहर के मण्डावा रोड स्थित चूणा चौक में प्रतिष्ठित ऐतिहासिक सारनाथ महाराज मंदिर एवं संत शिरोमणि रतिनाथजी महाराज की तपोस्थली में श्रावण महोत्सव के तहत विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है।
संत रोशननाथ महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित हो रहे इन कार्यक्रमों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए मधुसूदन भिंडा ने बताया कि मंदिर में 151 साधक पंचाक्षर मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का नियमित जाप कर रहे हैं। वहीं पंडित राजेश शर्मा के आचार्यत्व में 31 से अधिक साधक रुद्राभिषेक में सहभागी बनकर भगवान शिव का विधि-विधान से अभिषेक कर रहे हैं।
श्रावण महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को हवन-यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें संतों के सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आहुतियां देकर लोककल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या में भक्त शिव भक्ति के रंग में सराबोर होकर भजनों का आनंद ले रहे हैं।
मंदिर परिसर में डमरू की गूंज, वैदिक मंत्रोच्चार और शिव भक्ति के माहौल ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया है। श्रावण माह के दौरान प्रतिदिन आयोजित होने वाले इन धार्मिक कार्यक्रमों में शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293823


