[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर नव नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी समसाद खान ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर नव नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी समसाद खान ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प

बाबा साहेब को पुष्पांजलि अर्पित कर नव नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी समसाद खान ने लिया संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : झुंझुनूं जिला कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी समसाद खान (सिरियासर कलां) ने अपने नए दायित्व की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर की। झुंझुनूं में बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने संविधान के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समसाद खान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं झुंझुनूं जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक रीटा चौधरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों, जनहित के कार्यों और संगठन की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार सैनी, मंडावा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट सुनील सेवदा, एडवोकेट लक्ष्मी नारायण, कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष सुनील फौजी, वार्ड अध्यक्ष सुभाष चंद्र बुगालिया, राकेश सुंडा सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related Articles