[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीनाथ जी आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सस्वर रुद्राभिषेक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

श्रीनाथ जी आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सस्वर रुद्राभिषेक सम्पन्न

श्रीनाथ जी आश्रम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सस्वर रुद्राभिषेक सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : बिसाऊ स्थित श्रीनाथ जी आश्रम में सोमवार को महंत योगी रविनाथ जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सस्वर रुद्राभिषेक का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान शिव स्तुति और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा आश्रम भक्तिमय हो उठा।

आश्रम के सेवक ओमप्रकाश सैनी (कम्पनी) एवं महेश दायमा ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ सपत्नीक रुद्राभिषेक किया। आचार्य पंडित विकास शर्मा ने वैदिक विधि-विधान से भगवान शिव का दुग्ध, जल एवं पवित्र सामग्री से अभिषेक कराते हुए विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना कराई।

अनुष्ठान के पश्चात विप्रों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में भक्तों की आस्था, अनुशासन और सेवा भावना का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे आश्रम का वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया।

Related Articles