[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

122 मरीजों की निशुल्क कैंसर जांच, सबसे अधिक मिले मुंह के कैंसर के मरीज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

122 मरीजों की निशुल्क कैंसर जांच, सबसे अधिक मिले मुंह के कैंसर के मरीज

झुंझुनूं में कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में विशेषज्ञों ने जताई चिंता, इलाज के बाद भी कई मरीज नहीं छोड़ रहे तंबाकू

झुंझुनूं। महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर के श्रीराम कैंसर एवं सुपर स्पेशियलिटी सेंटर तथा नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर में 122 मरीजों की जांच की गई। शिविर में मैमोग्राफी, पैप स्मीयर, चेस्ट एक्स-रे और ओरल कैंसर स्क्रीनिंग जैसी हजारों रुपये मूल्य की जांचें निशुल्क की गईं।

मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका चौधरी ने बताया कि सबसे अधिक तंबाकू सेवन से जुड़े मुंह के कैंसर के मरीज सामने आए। उन्होंने चिंता जताई कि कई मरीज इलाज के बाद भी तंबाकू का सेवन नहीं छोड़ रहे, जिससे कैंसर दोबारा होने और उपचार का असर कम होने का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने स्तन और सर्वाइकल कैंसर की समय पर जांच कराने की अपील की।

महात्मा गांधी अस्पताल की ‘कैंसर संजीवनी’ मोबाइल यूनिट के माध्यम से महिलाओं की विशेष जांचें भी की गईं। जनसंपर्क निदेशक वीरेंद्र पारीक ने कहा कि मुंह के छाले, गांठ या अन्य शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय रहते विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने किया। इस दौरान डॉ. नीलम, डॉ. संजीवनी सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श दिया। कार्यक्रम में नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के पदाधिकारी एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नेत्र चिकित्सा शिविर भी आयोजित
स्वर्गीय सुलोचना देवी मोदी की पुण्य स्मृति में विशाल निशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर भी आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण, दवाइयां, चश्मा, भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा की।

Related Articles