सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने पर युवक गिरफ्तार:मामा की लाइसेंसी पिस्टल के साथ लगाई थी फोटो, पुलिस ने हथियार मालिक को भी किया पाबंद
सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने पर युवक गिरफ्तार:मामा की लाइसेंसी पिस्टल के साथ लगाई थी फोटो, पुलिस ने हथियार मालिक को भी किया पाबंद
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ में सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। कोतवाली थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ फोटो प्रदर्शित करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। कोतवाली सीआई मुकेश चन्द ने बताया कि होली धोरा निवासी 37 वर्षीय इलियास खां उर्फ विकी पुत्र रमजान खां कायमखानी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पिस्टल के साथ फोटो अपलोड की थी।
पुलिस ने सोशल मीडिया निगरानी के बाद की कार्रवाई
सीआई ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद टीम गठित कर युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया पुलिस जांच में सामने आया कि फोटो में दिखाई गई पिस्टल इलियास खां के मामा की लाइसेंसी पिस्टल थी। मामले को लेकर पुलिस ने मामा को भी तलब कर हथियार के लाइसेंस की जांच की।
पुलिस ने उन्हें पाबंद करते हुए निर्देश दिए कि वे अपनी लाइसेंसी पिस्टल की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और किसी अन्य व्यक्ति को हथियार न सौंपें।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
इस कार्रवाई में एएसआई तेजाराम, कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल कुलदीप और कांस्टेबल भागीरथ की भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2292769


