बस ड्राइवरों, रेहड़ी संचालकों के बीच मारपीट:बसों के आगे रेहड़ी लगाने पर विवाद हुआ; ड्राइवर थाने पहुंचे
बस ड्राइवरों, रेहड़ी संचालकों के बीच मारपीट:बसों के आगे रेहड़ी लगाने पर विवाद हुआ; ड्राइवर थाने पहुंचे
सरदारशहर : सरदारशहर के कृष्णा कच्चा बस स्टैंड पर रविवार शाम बस चालकों और रेहड़ी संचालकों के बीच मारपीट हो गई। यह विवाद बसों के आगे रेहड़ियां लगाने को लेकर शुरू हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मारपीट में रातूसर रूट की एक बस के चालक और परिचालक के साथ भी हाथापाई हुई। इस घटना से नाराज बस चालकों ने अपनी बसें रोक दीं, जिससे कच्चा बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई और कुछ देर के लिए बस संचालन बाधित रहा।
रेहड़ियां हटाने के लेकर हुआ विवाद
बस यूनियन के सदस्य महेंद्र ने बताया कि बस स्टैंड पर बसों के आगे रेहड़ियां लगा दी जाती हैं। बसें रवाना होने के समय भी इन्हें नहीं हटाया जाता, जिससे आए दिन विवाद होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समस्या के बारे में पुलिस प्रशासन और नगर परिषद को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
महेंद्र ने यह भी बताया कि नगर परिषद ने रेहड़ी संचालकों के लिए एक अलग स्थान निर्धारित किया है, इसके बावजूद कुछ लोग मनमानी करते हुए बसों के रास्ते में रेहड़ियां लगाते हैं। मारपीट की घटना के बाद सभी बस संचालक सरदारशहर पुलिस थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति नियंत्रित की
मामले में एएसआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि कृष्णा कच्चा बस स्टैंड पर भीड़ जमा होने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने भीड़ को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2292673


