[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी सेवा संस्थान की जिला बैठक, चुनाव व संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी सेवा संस्थान की जिला बैठक, चुनाव व संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन

सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी सेवा संस्थान की जिला बैठक, चुनाव व संगठनात्मक मुद्दों पर मंथन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सैनी समाज कर्मचारी एवं अधिकारी सेवा संस्थान, चूरू की जिला कार्यकारिणी की बैठक फूले भवन परिसर में संरक्षक सत्यनारायण सैनी की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष विनोद पापटाण के निर्देशन में आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यकारिणी के विधिवत चुनाव कराने तथा संस्थान के लेखा प्रतिवेदन पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में तहसील अध्यक्षों, सचिवों एवं सदस्यों ने प्रस्तावित एजेंडों पर सहमति जताई। राजगढ़ और सरदारशहर इकाई के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। वक्ताओं ने समाज सुधार, शिक्षा को बढ़ावा देने, सामाजिक कुरीतियों के त्याग, संगठन की मजबूती और सामाजिक समरसता बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में भंवरलाल गौड़, चाननमल सैनी, चन्द्रमोहन तंवर, मोहनलाल राकसिया, अर्जुन गहलोत, नरेश खडोलिया, राजकुमार तंवर सहित कई पदाधिकारियों ने विचार रखे। कोषाध्यक्ष श्योकरण जमालपुरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महासचिव गौरीशंकर खडोलिया ने किया तथा अंत में अध्यक्ष विनोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles