[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली कूच करेंगे हजारों शिक्षक, शिक्षक संघ (सियाराम) ने दी चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली कूच करेंगे हजारों शिक्षक, शिक्षक संघ (सियाराम) ने दी चेतावनी

मांगें नहीं मानी गईं तो दिल्ली कूच करेंगे हजारों शिक्षक, शिक्षक संघ (सियाराम) ने दी चेतावनी

झुंझुनूं : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) की संरक्षक मंडल एवं स्थायी समिति की संयुक्त बैठक में शिक्षकों की लंबित मांगों पर सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी जताई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो हजारों शिक्षक दिल्ली कूच कर आंदोलन करेंगे।

प्रदेश महामंत्री रामदयाल मीणा ने बताया कि पिछले एक वर्ष से संगठन विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत है। प्रदेश मुख्य महामंत्री एवं संघर्ष समिति संयोजक उम्मेद सिंह डूडी ने कहा कि उपशाखा और जिला स्तर पर प्रदर्शन, ज्ञापन, सद्बुद्धि यज्ञ तथा रामगंजमंडी में विशाल शिक्षक रैली के बावजूद शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री ने मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।

बैठक में 5 अगस्त को जयपुर में स्थानांतरण की मांग को लेकर प्रस्तावित तृतीय वेतन श्रंखला शिक्षक संघर्ष समिति के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया गया। साथ ही पीईईओ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों के लिए प्रति माह चार रात्रि गांवों में विश्राम करने के आदेश को अव्यवहारिक बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की गई।

बैठक में सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता प्रशिक्षण, प्रवास कार्यक्रम और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62