[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार:2 युवकों को रास्ते में रोककर अपशब्द कहने और कार जलाने का आरोप

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार:2 युवकों को रास्ते में रोककर अपशब्द कहने और कार जलाने का आरोप

मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार:2 युवकों को रास्ते में रोककर अपशब्द कहने और कार जलाने का आरोप

नवलगढ़ : टोडपुरा में रास्ते में रोककर मारपीट करने, जातिसूचक गालियां देने और वाहन जलाने के मामले में गोठड़ा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोठड़ा पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजेश कुमार निर्मल, राजकुमार और दिनेश कुमार के रूप में हुई है।

टोडपुरा निवासी विकास ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, वह राकेश के साथ स्विफ्ट गाड़ी से पिपराली से टोडपुरा आ रहे थे। अपने घर से करीब 400 मीटर पहले उन्हें रोका। इसके बाद कुछ लोग एक कैम्पर पिकअप गाड़ी में आए। उन्होंने विकास और राकेश के सिर पर पाइप से हमला किया और उनके साथ मारपीट की।

Related Articles