[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हजरत पीर अली मोहम्मद रहमतुल्लाह अलैह का 80वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

हजरत पीर अली मोहम्मद रहमतुल्लाह अलैह का 80वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया

हजरत पीर अली मोहम्मद रहमतुल्लाह अलैह का 80वां उर्स अकीदत के साथ मनाया गया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर हाजन की मस्जिद के सामने नई सड़क स्थित हजरत पीर अली मोहम्मद रहमतुल्लाह अलैह के मुकाम-ए-बठिंडा पर 80वां उर्स एवं महफिल-ए-मिलाद अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया गया। उर्स में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर चादर पेश की, फातिहा पढ़ी और मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली तथा भाईचारे की दुआएं मांगी।

उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। महफिल-ए-मिलाद में सूफियाना कलाम पेश किए गए, जिससे पूरा माहौल रूहानी रंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने अपनी मन्नतें मांगी और दरगाह पर हाजिरी लगाई।

कार्यक्रम के समापन पर लंगर एवं तबर्रुक का वितरण किया गया। इस अवसर पर जाकिर हुसैन, याकील हुसैन, सिकंदर, रियाज, तौफीक, मोहम्मद चमन सहित अनेक अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Related Articles