[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एम्स जोधपुर से दीपेश मोदी बने डॉक्टर, दीक्षांत समारोह में मिली एमबीबीएस की डिग्री


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एम्स जोधपुर से दीपेश मोदी बने डॉक्टर, दीक्षांत समारोह में मिली एमबीबीएस की डिग्री

एम्स जोधपुर से दीपेश मोदी बने डॉक्टर, दीक्षांत समारोह में मिली एमबीबीएस की डिग्री

चिड़ावा : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर के पांचवें दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन रविवार को हुआ। इस गरिमामय समारोह की मुख्य अतिथि भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम्स जोधपुर के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) तेजस मधुसुदन पटेल ने की। वहीं कार्यकारी निदेशक प्रो. (डॉ.) गोवर्धन दत्त पूरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वर्ष 2020 बैच के मेधावी छात्र दीपेश मोदी को विधिवत एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की गई। दीपेश की इस उपलब्धि पर उनके दादा-दादी पुरुषोत्तमलाल मोदी व रेशमी मोदी, माता-पिता विजय मोदी व ललिता मोदी तथा चाचा-चाची महेंद्र मोदी व बबिता मोदी सहित समस्त परिजनों एवं रिश्तेदारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया, वरिष्ठ व्यवसायी रमेश गाडिया, अग्रवाल जन कल्याण समिति के संस्थापक महामंत्री (पूर्व) प्रिंसिपल प्रदीप मोदी, श्रीकांत हलवाई, महेश सर्राफ, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व महामंत्री कृष्ण कुमार बाछुका, राकेश बाछुका, अनिल रामभरोसा, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विष्णु चौधरी, शिक्षाविद् अनिल गुप्ता, लक्ष्मीकांत अडूकिया, राकेश वेद, पूर्व सहवृत्त सदस्य कपिल भगेरिया, कन्हैया लाठ, प्रकाश मोदी, राजेश वेद, मुरारी किठानिया, महेश मोदी, गणेश अग्रवाल, किशन गोयल, दिनेश झुंझुनूंवाला, रजनीकांत ककरानिया पिंटू, अमित सुशील गोयल, विजेंद्र गोयल दिलखुश, सौरभ-राहुल सुलतानिया, पूर्व सहवृत्त सदस्य एवं बाल कल्याण समिति की पूर्व सदस्य मनीषा केडिया, सीए महेश मोदी, प्रशांत पिचानवेवाला, आशीष अग्रवाल गाडाखेड़ा, पुनित मोदी, वैभव बगड़िया, नितिन केडिया आदि ने बधाई दी है। दीपेश, युवा अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र मोदी के भतीजे है।

Related Articles