[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत हुआ गायत्री महायज्ञ, दी सैकड़ों आहुतियाँ…


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत हुआ गायत्री महायज्ञ, दी सैकड़ों आहुतियाँ…

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तहत हुआ गायत्री महायज्ञ, दी सैकड़ों आहुतियाँ...

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

नवलगढ़ : अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज, हरिद्वार के तत्वावधान में सिद्धपीठ गायत्री शक्तिपीठ, नवलगढ़ में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के चित्रों के समक्ष गुरु पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर आयोजित गायत्री महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने सैकड़ों आहुतियाँ अर्पित कर विश्व शांति, सद्बुद्धि, सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यज्ञ के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने नशामुक्ति, नारी जागरण, संस्कार संवर्धन तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प भी लिए।

कार्यक्रम में कल्याण सिंह झाझड़ ने गायत्री मंत्र की व्याख्या करते हुए उसके आध्यात्मिक, वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गायत्री साधना मनुष्य के जीवन में आत्मिक उन्नति, सद्बुद्धि एवं श्रेष्ठ संस्कारों का संचार करती है।

गायत्री परिवार नवलगढ़ ब्लॉक प्रभारी कृष्णकुमार दायमा ने “व्यक्ति निर्माण से परिवार निर्माण, परिवार निर्माण से समाज निर्माण तथा समाज निर्माण से राष्ट्र निर्माण” के सूत्र को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रतिपादित विचार आज भी समाज के समग्र उत्थान का प्रभावी मार्ग हैं।

समारोह के दौरान सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए कोमल शर्मा, पत्नी हरीश हिंदुस्तानी ओर उनकी माताजी का माला एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही युवा कार्यकर्ता विनोद कुमार को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान एवं सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुरलीमनोहर चौबदार,रामपाल मेवानी जगदीश प्रसाद जांगिड़, विकेश कुमार, ओमप्रकाश धाभाई,शंकर गुर्जर,राजकुमार सोनी, प्रदीप सिंह पंवार, संतोष दायमा,चंद्रकला पारीक, प्रज्ञा लाइब्रेरी की केयर टेकर रंजना शर्मा,सरोज सोनी,संजू गुर्जर,मनीषा धाभाई सहित,प्रति धाभाई सहित गायत्री परिवार के अनेक परिजन, मातृशक्ति, युवा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्पूर्ण वातावरण वेदमंत्रों, यज्ञीय सुगंध एवं गुरु भक्ति से ओत-प्रोत रहा।

Related Articles