गुरु पूर्णिमा पर पवन कुमार पुनिया ने लिया जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा पर पवन कुमार पुनिया ने लिया जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का आशीर्वाद
नई दिल्ली : गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखिल भारत हिन्दू महासभा, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान संगठन के विस्तार, गतिविधियों तथा राष्ट्र एवं सनातन धर्म से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
भेंट के दौरान जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने राजस्थान में अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए पवन कुमार पुनिया का अभिनंदन किया। उन्होंने संगठन को जन-जन तक सशक्त बनाने तथा राष्ट्र और धर्महित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पुनिया ने कहा कि जगद्गुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का मार्गदर्शन और आशीर्वाद संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में संगठन राजस्थान में समाज और राष्ट्रहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाता रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286639


