सरदारशहर में टूटी नालियां, स्कूल के पास कीचड़ जमा:आयुक्त से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सरदारशहर में टूटी नालियां, स्कूल के पास कीचड़ जमा:आयुक्त से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
सरदारशहर : सरदारशहर के वार्ड नंबर-2 रामनगर बास में अंबेडकर मोहल्ला राउप्रावि स्कूल के पास की नालियां एक महीने से अधिक समय से टूटी हुई हैं, जिससे आसपास कीचड़ फैल गया है। इस कीचड़ के कारण स्कूल आने-जाने वाले छात्रों और राहगीरों को रोजाना दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। ये स्थिति स्थानीय निवासियों के लिए बड़ी असुविधा का कारण बन गई है।

स्कूल के हेडमास्टर और मोहल्ले के लोगों ने इस संबंध में नगरपरिषद आयुक्त को कई बार पत्र और ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है। हालांकि, उनकी शिकायतों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। स्कूल के बिल्कुल पास मंदिर, सामुदायिक भवन और अस्पताल होने के कारण भी लोगों को दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। वार्ड निवासी लालचंद सैनी और विकास पारीक ने बताया कि 23 जुलाई को भी स्कूल के संस्था प्रधान द्वारा आयुक्त नगरपरिषद को पत्र लिखकर कीचड़ से मुक्ति दिलाने का आग्रह किया गया था, लेकिन नगरपरिषद ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगरपरिषद द्वारा अगले 2-3 दिनों में सफाई और नाली निर्माण का कार्य नहीं करवाया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286617


