हेरोइन के साथ कार सवार 3 युवक गिरफ्तार:बाजार कीमत करीब 1.30 लाख रुपए, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
हेरोइन के साथ कार सवार 3 युवक गिरफ्तार:बाजार कीमत करीब 1.30 लाख रुपए, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
चूरू : चूरू की सदर पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हेरोइन ‘चिट्टा’ के साथ कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की।
सदर थानाधिकारी इंद्रलाल महर्षि ने बताया कि पुलिस ने रामसरा निवासी मोहित, चांदनी चौक निवासी जतिन भार्गव और वार्ड 26 निवासी अनवर को 6.44 ग्राम अवैध हेरोइन ‘चिट्टा’ के साथ पकड़ा। आरोपियों की कार भी जब्त कर ली गई है। जब्त की गई हेरोइन की बाजार कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच रतननगर थानाधिकारी को सौंपी गई है।
पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह ‘चिट्टा’ कहां से लाए थे और चूरू में किसे इसकी आपूर्ति करने वाले थे। इस कार्रवाई में सदर थाना के कॉन्स्टेबल नवीन कुमार सांगवान और संदीप कुमार की अहम भूमिका रही। गौरतलब है कि एसपी निश्चय प्रसाद एम. के आने के बाद चूरू में पुलिस ने ‘ऑपरेशन नकेल’ के तहत नशा कारोबारियों के खिलाफ कई कार्रवाई की हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2286544


