फायरिंग मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार:9 महीने से गायब था, गाली-गलौज के बाद मारी थी गोली
फायरिंग मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार:9 महीने से गायब था, गाली-गलौज के बाद मारी थी गोली
डाबला : डाबला पुलिस ने मंगलवार को फायरिंग के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला जातिसूचक गाली-गलौज और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने से संबंधित है।
डाबला थानाधिकारी सुनीता बायल ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को विजयदीप मीणा निवासी डाबला ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, उसी दिन सुबह करीब 9:30 बजे विजयदीप मीणा, प्रताप मीणा, मनीष मीणा और अंकित मीणा डाबला गांव के शनि महाराज मंदिर के पास बैठे थे।
जान से मारने की नीयत से गोली मारी
तभी कुछ लड़के मोटरसाइकिलों पर आए और उन्होंने विजयदीप के भाई संदीप मीणा का नाम पूछा। इसके बाद उन्होंने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए संदीप मीणा को जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। गोली संदीप मीणा के हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया। गोली मारने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
डाबला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्ण जिलोवा पुत्र रमेश बलाई निवासी ढाणी कैराला, तन डाबला को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2284974


