[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आज बंद रहेंगे निजी स्कूल: RTE भुगतान और सरकारी नियमों के विरोध में झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

आज बंद रहेंगे निजी स्कूल: RTE भुगतान और सरकारी नियमों के विरोध में झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

आज बंद रहेंगे निजी स्कूल: RTE भुगतान और सरकारी नियमों के विरोध में झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

बिसाऊ : राजस्थान सरकार की नीतियों और आरटीई (RTE) पुनर्भरण राशि में हो रही देरी के विरोध में झुंझुनूं जिले के निजी विद्यालय मंगलवार, 28 जुलाई को एक दिन के लिए बंद रहेंगे। इस संबंध में सोमवार को महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय, बिसाऊ में निजी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रताप सिंह सिहाग ने की। इसमें तय किया गया कि जिले के सभी निजी विद्यालय एक दिन का शैक्षणिक कार्य बंद रखकर झुंझुनूं के गांधी चौक में आयोजित सभा में शामिल होंगे। इसके बाद शांतिपूर्ण मार्च निकालते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ये हैं प्रमुख मांगें

  • आरटीई पुनर्भरण राशि का शीघ्र भुगतान।
  • निजी विद्यालयों पर लगाए जा रहे अव्यावहारिक नियमों और बार-बार की जांचों पर रोक।
  • निजी शिक्षा संस्थानों से जुड़े मुद्दों का व्यावहारिक समाधान।

बैठक में बिसाऊ ब्लॉक के विभिन्न निजी विद्यालयों के संचालकों ने आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक संख्या में झुंझुनूं पहुंचने का निर्णय लिया।

बैठक में न्यू राजस्थान एजुकेशन ग्रुप, महावीर उच्च माध्यमिक विद्यालय, केजीएन ग्रुप, नोबेल स्कूल, ज्ञानोदय ग्रुप, मौलाना आजाद स्कूल, आरके एकेडमी, भारतीय शिक्षण संस्थान, राजस्थान ग्रुप, रूबी स्कूल सहित अनेक निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे।

Related Articles