[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में शहरी सरकार के लिए 14 सितंबर को मतगणना:8 टेबल पर 6 राउंड में होगी गिनती, 209 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में शहरी सरकार के लिए 14 सितंबर को मतगणना:8 टेबल पर 6 राउंड में होगी गिनती, 209 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

चिड़ावा में शहरी सरकार के लिए 14 सितंबर को मतगणना:8 टेबल पर 6 राउंड में होगी गिनती, 209 प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला

चिड़ावा : चिड़ावा में शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। इसके लिए प्रशासन ने मास्टर हजारीलाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय चिड़ावा में सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सुबह 11 बजे तक नतीजे होंगे साफ

चिड़ावा में पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को वोट डाले गए थे। इसमें 82.13 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। सोमवार को मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे। दोपहर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। यहां कुल 45 वार्ड हैं और 209 प्रत्याशी मैदान में हैं। चेयरमैन/सभापति का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है।

Related Articles