दीप प्रज्ज्वलन के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ
दीप प्रज्ज्वलन के साथ गुरु पूर्णिमा महोत्सव का शुभारंभ
रतनगढ़ : सालासर रोड स्थित श्री राज राजेश्वरी सेवाश्रम में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ। आश्रम प्रमुख महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज के सानिध्य में श्री श्री 108 आनंदगिरी महाराज (फलाहारी बाबा) ने दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया।
यज्ञाचार्य पं. देवकीनंदन शर्मा ने विद्वान ब्राह्मणों के साथ विधिवत पूजन एवं यज्ञ की शुरुआत कराई। गुरु पूर्णिमा तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन के तहत 29 जुलाई को शाम 4 बजे गुरु पूजन, सुंदरकांड पाठ एवं शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2280908


