पूर्व पार्षद सलीम सैय्यद ने निजी खर्चे से कराई टूटी नाली की मरम्मत, वार्डवासियों ने जताया आभार
पूर्व पार्षद सलीम सैय्यद ने निजी खर्चे से कराई टूटी नाली की मरम्मत, वार्डवासियों ने जताया आभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के वार्ड संख्या 6 और 7 के बीच रियाजुजीना मस्जिद के पास लंबे समय से टूटी पड़ी नाली का निर्माण पूर्व पार्षद सलीम सैय्यद ने अपने निजी खर्चे से करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत दिलाई। नाली क्षतिग्रस्त होने से सड़क पर गंदा पानी भर जाता था, जिससे राहगीरों और मस्जिद में नमाज अदा करने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
वार्डवासियों के अनुसार यह समस्या काफी समय से बनी हुई थी। जानकारी मिलने पर सलीम सैय्यद ने बिना देरी किए स्वयं पहल करते हुए नाली का निर्माण कराया, जिससे जलभराव की समस्या का समाधान हो गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि सलीम सैय्यद हमेशा वार्ड के विकास और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं तथा सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी वे इसी तरह क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहेंगे।
इस दौरान रैहान सैय्यद, फारूक मास्टर, नदीम काजी, बिलाल उस्मान सैय्यद, इजाजुल हक सैय्यद, शकूर भड़भूंजा, जुल्फिकार सैय्यद, गुलाम कुरैशी सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने जनहित में किए गए इस कार्य के लिए पूर्व पार्षद सलीम सैय्यद का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280828


