सादुलपुर में शहरी सरकार के लिए आज होगी मतगणना:40 राउंड में पूरी होगी प्रक्रिया, 246 प्रत्याशी मैदान में; दोपहर 12 बजे तक आएंगे नतीजे
सादुलपुर में शहरी सरकार के लिए आज होगी मतगणना:40 राउंड में पूरी होगी प्रक्रिया, 246 प्रत्याशी मैदान में; दोपहर 12 बजे तक आएंगे नतीजे
सादुलपुर : सादुलपुर में शहरी सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना होगी। यह मतगणना राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सादुलपुर में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 68 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।
मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि सुबह 11 बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी और दोपहर तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। चेयरमैन या सभापति का पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित है।
मतगणना से साफ होगा कि इस बार किसकी शहरी सरकार बनेगी। ये देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा-कांग्रेस बोर्ड बनाने में कामयाब होते हैं या उन्हें निर्दलीयों का साथ लेना पड़ेगा। पार्षदों की जीत-हार की स्थिति सोमवार दोपहर तक एकदम साफ हो जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370496


