चिड़ावा के काजड़ा में सम्राट मिहिर भोज जयंती पर रक्तदान:पुष्पांजलि अर्पित की, शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश
चिड़ावा के काजड़ा में सम्राट मिहिर भोज जयंती पर रक्तदान:पुष्पांजलि अर्पित की, शिक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश
चिड़ावा : अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर ग्राम पंचायत काजड़ा में सम्राट मिहिर भोज की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन सुनील खटाना और किशन चनेजा की देखरेख में हुआ। इस दौरान सम्राट मिहिर भोज के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही रक्तदान शिविर लगाकर समाजसेवा का संदेश भी दिया गया।
बेटी-बचाओ बेटी पढाओ का दिया संदेश
कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने समाज के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षा को सबसे ज्यादा महत्व देना चाहिए। युवाओं को नशे से दूर रहकर अपना भविष्य बेहतर बनाने के लिए काम करना चाहिए। वक्ताओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए बेटियों को समान अवसर और अच्छी शिक्षा देने की अपील की।
समाजिक एकता और भाईचारे का दिया संदेश
इस मौके पर विक्रम सुशील शर्मा, पवन गुर्जर और भगवती प्रसाद चंदेलिया ने आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अशोक स्वामी, शशिकांत नगवान, रतन यादव, मुकेश खटाना, धन सिंह तनेजा, शील कुमार जोशी, हिमांशु कुमावत, यस नगवान, मोहित शर्मा, विक्रम खटाना, गजेंद्र सिंह शेखावत, निखिल नायक, विकास कुमावत, मोहित शेखावत और पंकज नायक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370576

