सिंघानिया विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर ‘रेजांगला खेल मैदान’ का लोकार्पण
सिंघानिया विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर ‘रेजांगला खेल मैदान’ का लोकार्पण
पचेरी कलां : सिंघानिया विश्वविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति, शौर्य और बलिदान को समर्पित भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल मैदान का नाम “रेजांगला खेल मैदान” रखकर उसका लोकार्पण किया गया तथा कारगिल और रेजांगला युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में वीरांगनाओं, भूतपूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों का सम्मान भी किया गया।
मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एस.पी.एस. कटेवा ने कहा कि सैनिक सेवा से सेवानिवृत्त हो सकता है, लेकिन राष्ट्रसेवा का उसका जज़्बा जीवनभर बना रहता है। उन्होंने युवाओं से भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का आह्वान किया।
कार्यक्रम में 1962 के रेजांगला युद्ध के वीर योद्धा हवलदार निहाल सिंह ने युद्ध के अपने अनुभव साझा किए, जबकि हवलदार चंद्रभान सिंह भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार (सेवानिवृत्त आईएएस) ने सैनिकों एवं भूतपूर्व सैनिकों के परिवारों के बच्चों को विश्वविद्यालय के सभी पाठ्यक्रमों में 50 प्रतिशत शुल्क छूट देने की घोषणा की। साथ ही सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए बी.ए. विद डिफेंस कोचिंग कार्यक्रम संचालित किए जाने की जानकारी दी।
समारोह में नर्मदा देवी सिंघानिया इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने रेजांगला युद्ध पर आधारित भावपूर्ण नाट्य प्रस्तुति दी तथा विश्वविद्यालय परिसर से पचेरी कस्बे तक भव्य तिरंगा रैली निकाली। कार्यक्रम में कुमाऊँ रेजिमेंट, गौरव क्रांति सेना और क्षेत्र के अनेक भूतपूर्व सैनिकों का भी सम्मान किया गया। अंत में राष्ट्रगान और सहभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2280828


