[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी पुलिस की अनूठी पहल, विवेकानंद प्रतिमा की सफाई कर युवाओं को समाज सेवा का संदेश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी पुलिस की अनूठी पहल, विवेकानंद प्रतिमा की सफाई कर युवाओं को समाज सेवा का संदेश

खेतड़ी पुलिस की अनूठी पहल, विवेकानंद प्रतिमा की सफाई कर युवाओं को समाज सेवा का संदेश

खेतड़ी : स्वामी विवेकानंद की नगरी खेतड़ी के निजामपुर मोड़ स्थित विवेकानंद सर्किल पर खेतड़ी पुलिस की ओर से प्रेरणादायी सामाजिक पहल की गई। पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र बुड़क के सुपरविजन तथा थाना प्रभारी बुद्धि प्रकाश टेपण के निर्देशन में नवयुवक मंडल के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा की धुलाई कर साफ-सफाई की तथा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने युवाओं से नशे और अपराध से दूर रहने तथा सोशल मीडिया की चकाचौंध और रीलबाजी से बचकर अपनी ऊर्जा समाज सेवा एवं सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। पुलिस की इस पहल से प्रेरित होकर युवाओं ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles