[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर थाने में सीएलजी-शांति समिति की बैठक:कानून व्यवस्था और त्योहारों पर हुई चर्चा, आईपीएस पाटिल ने की अध्यक्षता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर थाने में सीएलजी-शांति समिति की बैठक:कानून व्यवस्था और त्योहारों पर हुई चर्चा, आईपीएस पाटिल ने की अध्यक्षता

सादुलपुर थाने में सीएलजी-शांति समिति की बैठक:कानून व्यवस्था और त्योहारों पर हुई चर्चा, आईपीएस पाटिल ने की अध्यक्षता

सादुलपुर : सादुलपुर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द बढ़ाने और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राजगढ़ थाना परिसर में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। शाम 7 बजे हुई इस बैठक की अध्यक्षता आईपीएस अभिजीत सिंह पाटिल ने की।

बैठक में आगामी त्योहारों, संवेदनशील स्थानों और कानून व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने सदस्यों और शांति समिति के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

थाना अधिकारी ने लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें न लिखने की भी सलाह दी। अधिकारियों ने जोर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में आमजन का सहयोग बेहद आवश्यक है।

बैठक में सड़क पर वाहनों को बेतरतीब खड़े करने वालों पर कार्रवाई करने की बात कही गई। ददरेवा मेले के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाई जाएगी। शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

सीएलजी एवं शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और सुझावों से पुलिस प्रशासन को अवगत कराया। उन्होंने शांति और सौहार्द बनाए रखने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक के अंत में एएसपी ने सभी नागरिकों से धार्मिक सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट को साझा नहीं करने की अपील की। थाना अधिकारी राजेश सिहाग ने छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने, पार्किंग व्यवस्था में सुधार करने और व्यापारियों से दुकानों के आगे सीसीटीवी कैमरे लगाने का भी आग्रह किया।

Related Articles