धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शीतला माता की दिव्य प्रतिमा की पुनः स्थापना
चिराना की शीतला डूंगरी पर मंदिर जीर्णोद्धार के बाद लहराई धर्म ध्वजा, माता के जयकारों से गूंजा परिसर
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : क्षेत्र के निकटवर्ती चिराना कस्बे में मोक्षधाम के पास स्थित शीतला डूंगरी पहाड़ी पर प्राचीन शीतला माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं मूर्ति पुनः स्थापना का भव्य व धार्मिक कार्यक्रम पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
पंडित मनोज शास्त्री के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गणपति पूजन, नवग्रह पूजन और मंडप पूजन किया गया। तत्पश्चात मां शीतला की दिव्य प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें भू-गर्भगृह में पुनः स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। अनुष्ठान के अंतिम चरण में मंदिर के शिखर पर विधि-विधान पूर्वक धर्म ध्वजा फहराई गई।
सपनों की प्रेरणा से बदला मंदिर का स्वरूप
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छगन लाल बारी ने बताया कि यह अति प्राचीन मंदिर अत्यंत जर्जर स्थिति में था। माता के स्वप्न में दर्शन देने के बाद उन्होंने यहां पहुंचकर कटीली झाड़ियों को साफ कर मार्ग को सुगम बनाया और मंदिर परिसर का नवनिर्माण करवाया।
मंगल गीतों और कन्या पूजन से भक्तिमय हुआ माहौल
आयोजन के दौरान क्षेत्र की महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भक्ति की सरिता बहाई। कार्यक्रम के अंत में कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद, सोहन सेन, रविकांत, संजय कुमार, नथमल अग्रवाल, राजेश सिंह, विनोद बारी, संजय पाराशर, महेंद्र कुमावत, रतन नायक, मामराज, नरसी राम कुमावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2273195


