सूरजगढ़ नगरपालिका की सफाई व्यवस्था बदहाल, हादसों को न्यौता देते खुले पड़े नाले व चैंबर
वार्ड 25 में खुले पड़े चैंबर में गिरने से नंदी की मौत, ईओ नहीं उठा रहा किसी का फोन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ नगरपालिका की लापरवाही के चलते कस्बे की सफाई व्यवस्था बदहाल हो रही है। जगह-जगह गंदा पानी जमा हो रहा है नालियां व चैंबर खुले मौत के कुए बने हुए है जिनसे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। बार-बार शिकायत व समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने के बाद भी नगरपालिका प्रशासन की आंखे नहीं खुल रही। मंगलवार को वार्ड नं 25 में खुले पड़े चैंबर में गिरने से एक नंदी की मौत हो गई।
वार्डवासियों ने बताया कि करीब सालभर पहले नगरपालिका ने चेंबर बनवाया था लेकिन आजतक उसको ढक्कन लगाकर कवर नहीं किया गया, कई बार शिकायत की लेकिन अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। मंगलवार सुबह जब नंदी चैंबर में गिरा तो सूचना कर दी गई लेकिन दो घंटे तक कोई नहीं पहुंचा जिससे डुबकर उसकी मौत हो गई। वार्ड के लोगों ने बताया कि यह खुला चैंबर एकदम रास्ते के सहारे है जिससे कभी भी कोई बाईक सवार या राहगीर के साथ जानलेवा हादसा हो सकता है।

नाला सफाई को 10 लाख का टेंडर फिर भी नालियां व चैंबर बने हुए मौत गड्ढे
कस्बेवासियों का कहना है कि नगरपालिका ने मानसून पूर्व नाला सफाई व नालियों को कवर करने के नाम पर दस लाख टेंडर जारी किया है लेकिन ठेकेदार व अधिकारी मिलकर सफाई के नाम पर लीपापोती कर रहे है। शहर में जगह-जगह नालियां अवरूद्ध हो रही है जिनसे फैलने वाली बदबु व मच्छरों से बिमारी फैलने की संभावना बनी हुई है। करीब 15 दिन पहले बरासिया मार्केट के आगे बने नाले की सफाई व उसको कवर करने के लिए दुकानदारों ने शिकायत की थी। मौके पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी ने नाले की सफाई कर उसको कवर कराने का आश्वासन दिया था लेकिन आज तक ना तो नाले की सफाई हुई और ना ही नाले को कवर किया गया जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हर दिन अधिशासी अधिकारी को फोन करते है अधिकारी के पास फोन उठाने का वक्त नहीं है।
इनका कहना है-
सालभर पहले बना चैंबर चॉक हो रहा है कई बार नगरपालिका जेईएन व ईओ को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। सड़क किनारे बने खुले चैंबर से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। – नरेन्द्र सिंह शेखावत, निवर्तमान पार्षद वार्ड नं 16 व पार्षद प्रतिनिधि वार्ड 25
सूरजगढ़ नगरपालिका भ्रष्टाचार को अड्डा बना हुआ है काम के नाम पर अधिकारी कुछ करते नहीं आम जनता परेशान है यह नगरपालिका नहीं नरकपालिका बनी हुई है। – रामसिंह चेतीवाल,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सूरजगढ़
हम तो बार-बार शिकायत कर थक चुके लेकिन नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे यह तो जानवर गिरा है इसकी जगह कोई राहगीर भी हो सकता है। – मोतीलाल शर्मा, वार्डवासी
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2271088


