[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में झमाझम बारिश से आमजन को मिली राहत ‌ खेत खलिहान को मिला नया जीवनदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में झमाझम बारिश से आमजन को मिली राहत ‌ खेत खलिहान को मिला नया जीवनदान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बारिश के आसार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर लंबे समय के इंतजार के बाद मंगलवार सुबह मौसम ने करवट ली और सुबह हुई रिमझिम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह आसमान में घने बादल छाये रहे, इसके बाद ठंडी हवाएं चलने लगीं। सुबह करीब 6 बजे हल्की बारिश का दौर शुरू हुआ, जो बाद में झमाझम बारिश में बदल गया। पिछले कई दिनों से चूरू में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था।
दो दिन तक तेज बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 और 22 जुलाई से कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, जबकि भरतपुर और जयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना है। 23 से 27 जुलाई के दौरान कोटा, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में मानसून सक्रिय रहेगा और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।
करीब दो सप्ताह बाद हुई इस बारिश से खेतों में मुरझाई फसलों को नया जीवनदान मिला, जिन्हें बारिश के अभाव में नुकसान हो रहा था। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जिला मुख्यालय पर 14.2 एम.एम. बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान 32.0 दर्ज किया गया तथा बारिश के बाद शहर के निचलें इलाकों सहित कई स्थानों पर पानी जमा हो गया, जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Articles