भामाशाह अर्जुन लाल प्रजापत का फर्नीचर सहयोग के लिए किया अभिनंदन
भामाशाह अर्जुन लाल प्रजापत का फर्नीचर सहयोग के लिए किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : चूरू सूचना केन्द्र में फर्नीचर उपलब्ध कराने में सहयोग के लिए पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत एवं जनसंपर्ककर्मियों ने मंगलवार को श्री बालाजी इंजीनियरिंग वर्क्स, चूरू के संचालक भामाशाह अर्जुन लाल प्रजापत का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर पीआरओ सूर्यकान्त कुमावत ने कहा कि सरकारी संस्थाओं के विकास में समाज के सक्षम वर्ग की भागीदारी हमारी गौरवशाली भामाशाह परंपरा की पहचान है। अर्जुन लाल प्रजापत ने जिस सहृदयता एवं सेवाभाव से सूचना केन्द्र को बेहतर बनाने में अपना सहयोग दिया है, वह न केवल प्रशंसनीय है बल्कि अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सहयोग से सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली एवं वातावरण में सुधार होता है जिसका सीधा लाभ आमजन को मिलता है। उन्होंने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने की यह परंपरा आगे भी इसी प्रकार जारी रहे । उन्होंने अर्जुन लाल प्रजापत के इस योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए उन्हें माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सेवानिवृत उपनिदेशक (जनसम्पर्क) विकास हर्ष, मदन मोहन आचार्य, श्याम जैन, एपीआरओ मनीष कुमार, रामचंद्र गोयल, प्रदीप कुमार माली, दुलीचंद सोनी, चिंरजीव, विजय रक्षक, देश दीपक किरोडीवाल, देवराज लाट, श्रवण कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2271028


