[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है पौधारोपण करना घांघू के पर्यावरण प्रेमी हीराराम प्रजापत की स्मृति में मुक्ति धाम में लगाए पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है पौधारोपण करना घांघू के पर्यावरण प्रेमी हीराराम प्रजापत की स्मृति में मुक्ति धाम में लगाए पौधे

प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है पौधारोपण करना घांघू के पर्यावरण प्रेमी हीराराम प्रजापत की स्मृति में मुक्ति धाम में लगाए पौधे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
घांघू : पर्यावरण प्रेमी हीराराम प्रजापत की तेहरवीं पूण्यतिथि पर मंगलवार को गांव घांघू के श्रीबैकुंठ मुक्तिधाम में उनके परिजनों की तरफ से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन कर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। पर्यावरण प्रेमी की स्मृति में 21 पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। एक सप्ताह चलने वाले इस पौधरोपण कार्यक्रम में 111 पौधे सार्वजनिक स्थानों पर लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
पौधारोपण कार्यक्रम में परिजनों एवं ग्रामीणों ने पीपल, जामुन, नीम, शीशम, गुलमोहर सहित फूलदार, फलदार एवं छायादार पौधे लगाए और उनकी देखरेख का जिम्मा लिया। इस मौके पर समाजसेवी परमेश्वरलाल दर्जी ने कहा कि हमारे सम्पूर्ण जीवन में प्रकृति के उपकार का महत्वपूर्ण परिणाम है। प्रकृति हमें जीवन जीने के लिए सब कुछ देती है लेकिन मनुष्य अपने तुच्छ स्वार्थ में प्रकृति का दोहन तो करता ही है, अपने विभिन्न कृत्यों से प्रकृति के लिए चुनौती भी उत्पन्न करता है। ऐसे में पेड़ लगाना वास्तव में प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करना ही है।
उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए हर आदमी को पर्यावरण योद्धा बनना होगा। उन्होंने स्व. हीराराम प्रजापत का स्मरण करते हुए पौधरोपण जैसे पुनीत कार्य के लिए उनके परिवार जनों को साधुवाद दिया। शिक्षाविद मुरारीलाल बाटू ने कहा कि हमें प्रत्येक अवसर पर पौधरोपण करना चाहिए एवं पौधों के पेड़ बनने तक उनकी पर्याप्त सुरक्षा करनी चाहिए ताकि हमारा प्रदेश हरा भरा और स्वस्थ बन सके। उन्होंने कहा कि पारिस्थितिकी संतुलन के लिए सघन पौधारोपण जरूरी है ।
पर्यावरण प्रेमी हीराराम प्रजापत के पुत्र बीरबल नोखवाल ने बताया कि एक सप्ताह चलने वाले इस पौधारोपण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रजाति के 111 पौधे सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जायेंगे एवं उनकी सुरक्षा की जायेगी। इस अवसर पर सुभाषचंद्र प्रजापत, अमित प्रजापत, अविनाश प्रजापत, धर्मेश कुमार, रजनीश प्रजापत, कमल जांगिड़, रमेश कुमार, सुनील कुमार, दिनेश कुमार ने पौधारोपण में सहयोग किया।

Related Articles