[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत बीदासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.3 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत बीदासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.3 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत बीदासर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33.3 ग्राम एमडी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : बीदासर पुलिस ने ऑपरेशन ‘नकेल’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 33.3 ग्राम एमडी (नशीला पदार्थ) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद ने बताया कि 19 जुलाई को घंटियाल फांटा के पास नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध स्कॉर्पियो वाहन की तलाशी में एमडी बरामद हुई। पुलिस ने मोहनराम निवासी कांकिया (नागौर) तथा नवरत्नराम निवासी नंदवाणी (नागौर) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन, मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजानगढ़ और डीएसपी बीदासर के निर्देशन में थानाधिकारी सुभाषचंद कच्छावा के नेतृत्व में की गई। पुलिस मामले की जांच कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Related Articles