[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, सोया था परिवार:लाखों के गहने ओर डेढ़ लाख कैश किया पार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, सोया था परिवार:लाखों के गहने ओर डेढ़ लाख कैश किया पार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

छत के रास्ते घर में घुसे बदमाश, सोया था परिवार:लाखों के गहने ओर डेढ़ लाख कैश किया पार, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

चूरू : चूरू जिले के राजलदेसर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर में छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और डेढ़ लाख रुपए नकद चुरा लिए। घटना की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 17 में हाई स्कूल के पीछे रहने वाले पवन कुमार सोनी के मकान में रात करीब डेढ़ बजे चोर छत के रास्ते से घुसे। चोरी के समय पूरा परिवार गहरी नींद में सो रहा था।

पीड़ित पवन कुमार सोनी ने बताया कि चोर छत के रास्ते घर और नीचे दुकान में घुसे थे। उन्होंने सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख रुपए नकद चुराए। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 से 12 लाख रुपए है। पवन कुमार ने पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सामान बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की अपील की है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। घटना के बाद इलाके में नाकाबंदी भी करवाई गई है और पुलिस आने-जाने वाले हर वाहन की जांच कर रही है।

Related Articles