[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में गोपीनाथ-मूरली मनोहर मंदिर में मध्यरात्रि में हुआ अभिषेक:श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में भी जन्माष्टमी उत्सव, देर रात तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में गोपीनाथ-मूरली मनोहर मंदिर में मध्यरात्रि में हुआ अभिषेक:श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में भी जन्माष्टमी उत्सव, देर रात तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्रीमाधोपुर में गोपीनाथ-मूरली मनोहर मंदिर में मध्यरात्रि में हुआ अभिषेक:श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में भी जन्माष्टमी उत्सव, देर रात तक हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में शुक्रवार रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नगर आराध्य देव श्री गोपीनाथ मंदिर में मध्यरात्रि तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। मंदिर महंत डॉ. मनोहरशरण दास ने बताया – भाद्रपद कृष्ण पक्ष अष्टमी को मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाया गया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को पंजीरी और पंचामृत का प्रसाद दिया गया।

श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर इस्कॉन सेंटर में कृष्ण जन्माष्टमी खास रही। यहां भगवान का अभिषेक किया गया और श्रीकृष्ण की जीवंत झांकियों के साथ छात्र-छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों को इनाम भी दिए गए।

मुरली मनोहर मंदिर, हरिदास आश्रम और गीता भवन में भी जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मध्यरात्रि में 12 बजते ही बाल गोपाल को पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद महाआरती की गई और श्रद्धालुओं को पंजीरी प्रसाद बांटा गया।

कई जगह मना उत्सव

शहर के मुरली मनोहर मंदिर, हरिदास बगीची आश्रम, श्री रघुनाथ मंदिर, राधो-माधो मंदिर, गीता भवन और रघुनाथ मंदिर में भी जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। श्री रघुनाथ मंदिर में रात 12 बजे तक भजन हुए। इसके बाद श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं को पंजीरी और पंचामृत प्रसाद दिया गया।

इस्कॉन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र।
इस्कॉन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र।
जन्माष्टमी के उत्सव में मौजूद श्रद्धालु।
जन्माष्टमी के उत्सव में मौजूद श्रद्धालु।

Related Articles