[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार:बलारां पुलिस ने की कार्रवाई, गाड़ी भी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार:बलारां पुलिस ने की कार्रवाई, गाड़ी भी जब्त

गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने वाले दो युवक गिरफ्तार:बलारां पुलिस ने की कार्रवाई, गाड़ी भी जब्त

लक्ष्मणगढ़ : बलारां पुलिस ने गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने और लोगों को परेशान करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी गाड़ी पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने बताया – बलारां थाना क्षेत्र में गाड़ी से खतरनाक स्टंट करने और लोगों में डर पैदा करने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने स्टंट कर रहे दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान यालसर निवासी आकाश बगड़िया और बासनी निवासी सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सार्वजनिक जगहों पर खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाकर स्टंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने लोगों से भी ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर स्टंट करके अपनी व दूसरों की जान खतरे में न डालने की अपील की है।

Related Articles