जन्माष्टमी पर खंडेला से ठाकुर जी की पालकी रवाना:24 कोसीय लोहार्गल परिक्रमा करेंगे, अमावस्या पर सूर्यकुंड में होगा स्नान
जन्माष्टमी पर खंडेला से ठाकुर जी की पालकी रवाना:24 कोसीय लोहार्गल परिक्रमा करेंगे, अमावस्या पर सूर्यकुंड में होगा स्नान
खंडेला : जन्माष्टमी पर खंडेला के चारोड़ा धाम से ठाकुर जी की पालकी 24 कोसीय लोहार्गल परिक्रमा के लिए रवाना हुई। बाबा घनश्याम दास महाराज की मौजूदगी में यह पालकी यात्रा शुरू हुई। इसमें श्रद्धालु और साधु-संत शामिल थे। यात्रा भूतेश्वर महादेव मंदिर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। परिक्रमा यात्रा में बाबा घनश्याम दास महाराज के साथ कई अन्य साधु-संत भी शामिल हुए।
नवमी पर शुरू होगी परिक्रमा
बाबा घनश्याम दास महाराज ने बताया कि परंपरा के मुताबिक, 24 कोसीय लोहार्गल परिक्रमा यात्रा चारोड़ा धाम खंडेला से चलकर लोहार्गल पहुंचेगी। इसके बाद गोगा नवमी के दिन लोहार्गल से औपचारिक रूप से परिक्रमा शुरू होगी। श्रद्धालु परिक्रमा मार्ग में खाकी अखाड़ा, किरोड़ी और रघुनाथगढ़ जैसे कई स्थलों से होकर गुजरेंगे। परिक्रमा का समापन अमावस्या के दिन लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड में स्नान करने के बाद होगा। धार्मिक मान्यता के कारण हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस परिक्रमा में हिस्सा लेते हैं।
पालकी रवाना होने के मौके पर भरत दास जी महाराज, मंगलदास जी महाराज, बालकदास महाराज, रामदास, राजाराम दास और किशोर दास जी महाराज सहित कई साधु-संत उपस्थित थे। इनके अलावा, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष सुरेश कुमार डसा, राकेश कौशिक, मुकेश डोलिया, पूर्व पार्षद राजू पंचोली, ओमप्रकाश अलिया, राकेश पुजारी और देवकीनंदन सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासियों ने ठाकुर जी के दर्शन किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2356456


