[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाजोर में जन्माष्टमी पर माखन की हांडी फोड़ी:आधी रात जन्म पर गूंजे जयकारे, मंदिरों में आरती के बाद बांटा चरणामृत-पंजीरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बाजोर में जन्माष्टमी पर माखन की हांडी फोड़ी:आधी रात जन्म पर गूंजे जयकारे, मंदिरों में आरती के बाद बांटा चरणामृत-पंजीरी

बाजोर में जन्माष्टमी पर माखन की हांडी फोड़ी:आधी रात जन्म पर गूंजे जयकारे, मंदिरों में आरती के बाद बांटा चरणामृत-पंजीरी

रघुनाथगढ़ : बाजोर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर भक्ति और उत्साह का माहौल रहा। क्षेत्र के अलग-अलग गांवों और ढाणियों में स्थित मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के लिए खास आयोजन हुए। आधी रात से पहले ग्रामीणों ने मंदिरों में भजन-कीर्तन किए और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे रहे।

रात के 12 बजते ही मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के जयकारे गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती की और माखन का भोग लगाया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में चरणामृत और पंजीरी बांटी गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और सुख-समृद्धि मांगी।

बाजोर की कहारों की ढाणी में जन्माष्टमी का उत्सव खास तरीके से मनाया गया। यहां देर रात तक डीजे की धुन पर ग्रामीण झूमते रहे। युवाओं और ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर खूब उत्साह दिखाया।

इसके बाद माखन से भरी हांडी फोड़ने का आयोजन किया गया। हांडी फूटते ही मौके पर मौजूद लोगों में उत्साह बढ़ गया और चारों ओर श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे। पूरे क्षेत्र में जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। मंदिरों को सजाया गया और देर रात तक भक्ति कार्यक्रम हुए। ग्रामीणों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह से मनाया।

Related Articles