रानोली में 21 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ शिव क्लब:विजेता टीम को 1100 रुपये का नकद इनाम मिला, लगे जयकारे
रानोली में 21 फीट ऊंची दही हांडी फोड़ शिव क्लब:विजेता टीम को 1100 रुपये का नकद इनाम मिला, लगे जयकारे
रानोली : रानोली कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ने की पुरानी परंपरा इस बार भी पूरे उत्साह के साथ निभाई गई। रानोली बाजार में हुई दही हांडी प्रतियोगिता देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण और लोग पहुंचे। प्रतियोगिता के दौरान पूरा बाजार श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
प्रतियोगिता के लिए बाजार में करीब 21 फीट ऊंचाई पर दही हांडी बांधी गई थी। मटकी फोड़ने के लिए युवाओं की टीमों ने जोश के साथ कोशिशें कीं। युवाओं ने एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर मानव पिरामिड बनाया और मटकी तक पहुंचने की कोशिश की। कई कोशिशों के बाद बगड़ियों की ढाणी की शिव क्लब टीम ने शानदार तालमेल और जोश दिखाते हुए 21 फीट ऊंची मटकी फोड़ दी। इस तरह टीम ने प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।
प्रतियोगिता में रविन्द्र कुमावत, विकास कुमावत, कैलाश कुमावत और सुरेश डूडी समेत कई युवाओं ने भाग लिया। मटकी फूटते ही बाजार में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर युवाओं का जोश बढ़ाया। विजेता शिव क्लब टीम को आयोजन समिति ने 1100 रुपये का नकद इनाम दिया। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी और जयकारों से रानोली बाजार में जन्माष्टमी का माहौल भक्तिमय और उत्सव भरा रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2356459


